फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hunting of guest birds with connivance of hosts, open business

Agra News: मेजबानों की मिलीभगत से मेहमान परिंदों का शिकार, खुलेआम कारोबार

Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hunting of guest birds with connivance of hosts, open business
मैनपुरी/किशनी। सर्दी के मौसम में पिकनिक मनाने आए विदेशी परिंदों का शिकारियों के मेजबानों की मिलीभगत से शिकार हो रहा है। समान पक्षी विहार में आए विदेशी परिंदों की जान खतरे में है। आमद शुरू होते ही इनका शिकार भी होने लगा है। एक-एक पक्षी को किशनी के हिंदूपुर गांव में डेढ़ से दो हजार रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

सर्दियां शुरू होते ही समान पक्षी विहार में विदेशी मेहमानों की आमद होना शुरू हो जाती है। कई देशों से विभिन्न प्रजाति के परिंदे झील के किनारे पहुंचते हैं। झील में कलरव करते विदेशी पक्षियों का शिकार हो रहा है। इसके लिए आसपास के शिकारी गुलेल से पक्षियों को घायल कर पकड़ लेते हैं। झाड़ियों की ओर आए पक्षी भी पकड़ लेते हैं। एक-दो पक्षी हाथ में आते ही ये लोग बाइक से लेकर भाग जाते हैं। इन पक्षियों को इटावा, फर्रुखाबाद आदि जिलों में सप्लाई की जाती है। मीट खाने के शौकीन तो इन्हें ऑर्डर देकर मंगवाते हैं।
विज्ञापन



चीन तक जुड़े हैं तस्करों के तार
पिछले दिनों करहल पुलिस और वन विभाग की टीम ने कछुआ तस्कर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 297 कछुआ बरामद हुए थे। इन कछुओं को उत्तराखंड ले जाने के बाद चीन भेजने की तैयारी थी। इतना बड़ा गैंग यहां सक्रिय होने के बाद भी जिम्मेदार इन पर कड़ी निगाह नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदहाली का शिकार पक्षी विहार
समान पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा मिलने के बाद भी यहां बदहाली है। पक्षी विहार पक्षियों का महत्वपूर्ण आश्रय स्थल है। झील और आसपास के क्षेत्र में आने वाले स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के समुचित संरक्षण और संवर्धन की पर्याप्त सुरक्षा न होने की वजह से आए दिन पक्षियों का शिकार हो रहा है।


नाम की सुरक्षा
समान पक्षी बिहार में दो रेंजर, तीन फॉरेस्टर, 4 दैनिक श्रमिक की तैनाती है। पक्षी बिहार के कर्मचारियों की मिलीभगत से पक्षियों का शिकार लगातार किए जाने का आरोप लगता है। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई कदम नहीं उठाते। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि हिंदूपुर गांव में खुलेआम इनका कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है। कोई आम व्यक्ति इस गांव में जाकर फोटो-वीडियो करने की कोशिश करता है तो शिकारी उस पर हमलावर हो जाते हैं और पुलिस भी पीड़ित की बात नहीं सुनती है।




इन देशों से आते हैं पक्षी
तिब्बत, साइबेरिया, मध्य एशिया, यूरोप, चीन, हिमालय की ऊंची चोटी से दुर्लभ प्रजाति के पक्षी सर्दी के मौसम में आते हैं।



विदेशी परिंदों का शिकार करना गंभीर बात है। अगर, ऐसा है तो वन विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जांच कराई जाएगी। शिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर समान पक्षी विहार के किसी कर्मी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- अंजनी कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed