{"_id":"5cd3c646bdec2206ff5a5ae1","slug":"hundreds-of-acres-wheat-crop-burnt-due-to-fire-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में फिर आग ने मचाया हाहाकार, कई बीघा गेंहू की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में फिर आग ने मचाया हाहाकार, कई बीघा गेंहू की फसल जलकर राख
Thu, 09 May 2019 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र में एक बार फिर आग ने तबाही मचाई। बुधवार को आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने से पीड़ित किसानों के आंसू नहीं थम रहे हैं। समय पर दमकल वाहन न पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। किसान आग बुझाने को खेतों की ओर दौड़ते रहे। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने फसलों के नुकसान का आकलन किया।
बुधवार दोपहर को गांव मेहोला के खलियान में सुरेश के खेत से आग लगना शुरू हुई। अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग हवा की लपटों के साथ दूसरे खेतों की ओर बढ़ गई। खेतों पर काम कर रहे किसान आग बुझाने दौड़े और मदद को चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण खेतों की ओर आग बुझाने दौड़ पड़े।
देखते ही देखते गांव मेहोला, निविया और किला नरदौली के सैकड़ों बीघा खेत की फसल राख हो गई। सूचना अग्निशमन केंद्र पर दी गई, लेकिन दमकल कर्मी समय से मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों बीघा फसल में आग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर मेहोला के खलियान में पहुंच गए।

Trending Videos
पटियाली एसडीएम शिवकुमार राजस्व निरीक्षक श्रीनिवास, लेखपालों की टीम लेकर क्षति आकलन के लिए पहुंचे। देर शाम तक टीमें क्षति के आकलन में जुटी रहीं। आग से जली फसलों का क्षेत्रफल और प्रभावित किसानों की सूची शाम तक तैयार की जाती रही।
खेतों की ओर दौड़ी महिलाएं और बच्चे
जब खेतों में आग लगी तो गांव से खेत तक भगदड़ मची हुई थी। पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं और बच्चे भी बर्बादी रोकने के लिए दौड़ते नजर आए। जिसे जो सूझा वह अपने तरीके से आग बुझाने की कोशिश करता रहा। यहां तक की जलती फसलों में लोगों ने आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर भी दौड़ा दिए।
एसडीएम शिवकुमार ने बताया कि गांव मेहोला में आग की सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी। मैं भी स्वयं क्षति के आकलन में जुटा हुआ हूं। प्रभावित किसानों की सूची तैयार होने के बाद मुआवजे की अग्रिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी।