फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hulka mandir

हुल्का मंदिर पर नहीं लगेगा पारंपरिक मेला, कमेटी ने लिया निर्णय

Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hulka mandir
कासगंज में माता हुल्का की सजी झांकी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर के प्राचीन हुल्का मंदिर पर इस बार कोरोना संक्रमण का खौफ दिखाई दे रहा है। वर्षों से आषाढ़ माह की प्रथमा से पूर्णिमा तक लगने वाला 15 दिवसीय विशाल मेला इस बार नहीं लगेगा और न ही सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे। संक्रमण की संवेदनशीलता को देख मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मेला कमेटी के मुख्य प्रबंधक प्रेमनरायन पंडा के आवास पर आयोजित बैठक में तीन सदस्य शामिल हुए। अन्य सदस्यों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सहभागिता निभाई। मुख्य प्रबंधक ने कहा कि मां हुल्का महारानी दरबार में वर्षों से पारपंरिक आषाढ़ मेला लगता आ रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण ने इसे प्रभावित किया है।
विज्ञापन

22 जून से आरंभ होने वाला 15 दिवसीय मेला नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को आषाढ़ माह की प्रथमा के दिन रात नौ बजे तक सिर्फ सांकेतिक रूप से महामाई का गुणगान किया जाएगा और कुछ सदस्य हवन यज्ञ में भाग लेंगे। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य कुल्दीप पांडे ने कहा कि महारानी घर-घर में आराधना करने वालों पर कृपा बरसाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में सभासद हृदेश पंडा, दीपक पांडे, शरद पंडा, सर्वेश पंडा, दिनेश पंडा, सुजीत पंडा, विकास पांडे, आशीष पांडे, संदीप पांडे, जलज पांडे, आयुष भारद्वाज, प्रवीन उपाध्याय, रामवीर सिंह, गिरीश भारद्वाज, दिलीप वशिष्ठ, रजत, रोहित, समर्थ, समग्र आदि ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed