फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge jam on the Yamuna Kinara Marg Ambedkar Bridge will remain closed for 20 more days

Agra: यमुना किनारा मार्ग पर जाम ही जाम...20 दिन और बंद रहेगा आंबेडकर पुल, निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 26 May 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 09:41 AM IST
सार

यमुना पर बना आंबेडकर पुल आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह से यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
huge jam on the Yamuna Kinara Marg Ambedkar Bridge will remain closed for 20 more days
आंबेडकर पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाथी घाट को एत्माउद्दौला से जोड़ने वाले यमुना पर बना आंबेडकर पुल 20 दिन और बंद रहेगा। 15 जून तक पुल पर मरम्मत कार्य चलेगा। ऐसे में वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी और यमुना किनारा तक जाम की समस्या से जूझना होगा। पुल पर आवागमन पिछले 4 दिन से बंद है।
विज्ञापन


 

21 मई की रात आई तेज आंधी ने आंबेडकर पुल को हिला दिया था। पुल पर लगी भारी जालियां टूटकर नदी में गिर गई थीं। पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त है। डीएम के निर्देश पर पुल की मरम्मत कराई जा रही है। सेतु निगम परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। जालियां हटाने के लिए पत्र लिखा था। जालियां नहीं हटीं तो खतरा बना रहेगा। निगम ने जालियां हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद पुल पर दोनों तरफ फुटपाथ बनेगा। तकनीकी जांच के बाद पुल यात्रियों के लिए शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 20 से 25 दिन तक इस कार्य में लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुल बंद होने से वाटर वर्क्स चौराहे पर दिनभर जाम लग रहा है। पुलिस चौकी और यातायात पुलिस बूथ के बावजूद यहां यातायात व्यवस्थित नहीं हो पा रहा। ताजमहल आने वाले पर्यटक यमुना किनारा होकर जाते हैं। वाटर वर्क्स पुल पर जाम की वजह से आंबेडकर पुल वैकल्पिक मार्ग था। आंबेडकर पुल बंद होने से वाटर वर्क्स पर यातायात अधिक है। यात्री वाहनों के अलावा भारी वाहन भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में जाम लगता है। हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed