{"_id":"5e49879d8ebc3ee5ce01bb9c","slug":"huge-crowd-of-tourists-gathered-at-taj-mahal-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: टर्न स्टाइल गेट से भी नहीं मिल रही सहूलियत, पर्यटकों को खाने पड़ रहे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: टर्न स्टाइल गेट से भी नहीं मिल रही सहूलियत, पर्यटकों को खाने पड़ रहे धक्के
Mon, 17 Feb 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
टिकट खिड़कियों पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 30 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पर्यटकों को पहले टिकट खिड़की पर जद्दोजहद करनी पड़ी। इसके बाद प्रवेश द्वारों पर धक्के खाने पड़े। भीड़ का दबाव बढ़ने से टर्न स्टाइल गेट पर भी व्यवस्थाएं फेल रहीं।
ताजमहल पर रविवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ का आना शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक दोनों गेटों पर पर्यटकों की लंबी कतारें लग गईं। पूर्वी गेट की टिकट खिड़की पर शून्य कीमत के टिकट लेने और टोकन के लिए भारतीय पर्यटकों की लाइनों में मारामारी मची हुई थी।
विदेशी टिकट खिड़की पर गाइड और टूर आपरेटर अपने ग्रुपों के टिकट के लिए लाइन में लगे हुए थे। दिल्ली से आए अचिंत्य कुमार ने बताया कि यहां टिकट खिड़की पर एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन मारामारी मची हुई है।

Trending Videos
पर्यटक हुए परेशान
गुरुग्राम के राघव भी परेशान थे, वह दो बच्चों का टिकट लेना चाहते थे। इसी तरह के हालात पूर्वी गेट पर टर्न स्टाइल गेट पर लगी लाइनों में खड़े पर्यटकों के थे। कोलकाता के बेंजामिन ने बताया कि वह 45 मिनट से टर्न स्टाइल गेट के पास खडे़ हैं।
एएसआई के कर्मचारी चार की जगह दो डीएफएमडी का प्रयोग कर रहे थे। इस कारण लाइनों में लगना पर्यटकों की मजबूरी बन गया था। रविवार को टिकट खिड़कियों से 22351 टिकटों का विक्रय किया गया। इनमें आनलाइन विक्रय किए गए टिकट शामिल नहीं हैं।