फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge crowd of devotees in temple of agra firozabad mainpuri

भक्तों की लगीं कतार, देवी मंदिरों में गूंज रही मां की जयजयकार

Thu, 21 Sep 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Sep 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
huge crowd of devotees in temple of agra firozabad mainpuri
राजराजेश्वरी मां कैला‌ देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आगरा सहित आसपास जिलों में पूजन के लिए भक्तों की कतारें मंदिर पहुंच रहीं। नवरात्र का लेकर पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम भी किए हैं। प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में भक्त उमड़े। पूजन का क्रम तड़के चार बजे से ही शुरू हो गया था। इससे पहले बुधवार को मंदिरों में आगामी नौ दिनों के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं। 
विज्ञापन


गुरुवार को फिरोजाबाद के राजराजेश्वरी मां कैला‌ देवी मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे। वहीं मैनपुरी के शीतला देवी मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। इसके अलावा आगरा, मथुरा और एटा के मंदिरों में भी देवी पूजन का उल्लास देखा जा रहा है। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां के दर पर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सजे दरबार

huge crowd of devotees in temple of agra firozabad mainpuri
शीतला देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के देवी मंदिर करौली धाम रामलीला प्रांगण, पथवारी माता मंदिर, रहना स्थित नौ देवी मंदिर और वैष्णोदेवी धाम में रंग-बिरंगी सजावट की गई है। रामलीला मैदान स्थित करौलीधाम और वैष्णोदेवी धाम पर तड़के पांच बजे मंगला दर्शन और वैष्णोदेवी धाम सुबह छह बजे मंगला दर्शन का लाभ भक्तों ने लिया। 
 

मंदिरों के बाहर एंटी रोमियो दस्ता

huge crowd of devotees in temple of agra firozabad mainpuri
शीतला देवी म‌ंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शारदीय नवरात्र के लिए पुलिस ने प्रमुख मंदिरों के बाहर एंटी रोमियो दस्ता तैनात किया है। चीता मोबाइल तैनात की गई हैं। संवेदनशील इलाकों में अफसर गश्त करेंगे। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नवरात्र और मोहर्रम के मद्देनजर मीटिंग की जा चुकी है। सभी मंदिरों में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed