{"_id":"61c857e9ee6f4a17567c5b4b","slug":"huge-crowd-of-devotees-gathered-at-mathura-dwarkadhish-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ी भीड़: बिना मास्क के पहुंचे हजारों श्रद्धालु, एक दिन पहले ही मथुरा में मिले थे चार संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ी भीड़: बिना मास्क के पहुंचे हजारों श्रद्धालु, एक दिन पहले ही मथुरा में मिले थे चार संक्रमित
Sun, 26 Dec 2021 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 05:24 PM IST
सार
धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन में रात्रि कर्फ्यू के दौरान तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन दिन में लोग कोविड को लेकर बेफिक्र दिखाई दिए। बाजारों और मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
द्वारकाधीश बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है, लेकिन धर्मनगरी मथुरा और वृंदावन में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। यहां बाजारों के साथ मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर लोग संक्रमण से बचाव को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में रविवार को छाक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राजाधिराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा था। मंदिर में ज्यादातर श्रद्धालु बिना मास्क के दिखाई दिए। द्वारकाधीश बाजार में भी भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी थी भीड़
शनिवार को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया। बिहारी जी के भक्त इस कदर लापरवाह नजर आए कि बड़ी संख्या में लोगों ने मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा। यही स्थिति मथुरा-वृंदावन के बाजारों में रही। हालांकि रात्रि कर्फ्यू में जरूर सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया।
विज्ञापन
चार नए संक्रमित मरीज मिले
यह हाल तब है, जब मथुरा में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले मिलने लगे हैं। शनिवार को जनपद में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले। संक्रमितों में सात साल का बच्चा भी शामिल है। चारों कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं ओमिक्रॉन की संभावना को देखते हुए चारों संक्रमितों का जीनोम स्वीकेंस भी कराया गया है।