{"_id":"5c04cce9bdec2241522c528c","slug":"huge-crowd-gathered-for-see-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार करने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, एएसआई की व्यवस्थाएं हुईं फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल का दीदार करने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, एएसआई की व्यवस्थाएं हुईं फेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
तामहल में प्रवेश के लिए गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर रविवार को उमड़ी पर्यटकों की भीड़ ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए। दोपहर बाद प्रतियोगी परीक्षा देने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी पहुंच गए। इसके बाद शाम तक ताज के दोनों गेटों पर लंबी कतारें लगी रहीं। शाम तक 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।
ताजमहल में वीकेंड पर सुबह से ही देसी-विदेशी पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। ताज के पश्चिमी और पूर्वी गेटों पर टिकट खिड़कियों पर ज्यादा वक्त नहीं लगा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षा देकर ताज देखने पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ भी पहुंच गई। इसके बाद से अव्यवस्थाएं फैलनी शुरू हो गईं।
टिकट खिड़की पर भी दोबारा भीड़ हो गई। दोपहर दो बजे तक पश्चिमी गेट पर प्रवेश करने वाले पर्यटकों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक पर्यटकों को लाइन में लगना पड़ा। इसी तरह का नजारा पूर्वी गेट पर भी देखने को मिला। यहां भी लंबी कतारें लगी रहीं। ताज में प्रवेश के लिए पर्यटक खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
दोपहर बाद पश्चिमी गेट की पार्किंग फुल हो गई थी। इसके बाद आगरा किला रोड तक गाड़ियों को खड़ा किया गया। वहीं पर्यटकों की भीड़ का लपकों और वेंडरों ने जमकर फायदा उठाया। पुरानी मंडी पर जाम लगा रहा। शाम तक तकरीबन 35 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। 31, 301 टिकटों की बिक्री खिड़की से हुई। इनमें आनलाइन टिकटों से आए पर्यटक भी शामिल रहे।