फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How was recognition given without fulfilling the standards, complaint made to DM

Agra News: बिना मानक पूर्ण किए कैसे दे दी मान्यता, डीएम से की शिकायत

Fri, 11 Apr 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
How was recognition given without fulfilling the standards, complaint made to DM
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के गांव टिकरई निवासी धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि कस्बा स्थित एक विद्यालय को फर्जी रिपोर्ट के आधार पर मान्यता दे दी गई है। जिससे कई गरीब छात्रों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मान्यता के नियमों को ताक पर रख कर जूनियर हाईस्कूल की मान्यता प्रदान कर दी है। उन्होंने 3 दिसंबर 2024 को आईजीआरएस के तहत शिकायत की थी। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी करहल से जांच कराई। इसमें कहा गया कि विद्यालय में भवन के रूप में केवल एक कमरा बना है। चार कमरे निर्माणाधीन हैं। फिर पूर्व में भवन के बिना मानके कैसे मान्यता प्रदान कर दी गई है। विद्यालय में शिक्षक भी अप्रशिक्षित हैं, जांच रिपोर्ट में अध्यापकों की योग्यता संबंधी भ्रामक जानकारी दी गई है। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा है कि विद्यालय प्रबंधक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय का यू डायस पोर्ट पर आवेदन नहीं किया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले में जांच कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed