{"_id":"ece7bd58bd7e44a132804ed49a421893","slug":"housing-development-engineer-in-home-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास में इंजीनियर के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास में इंजीनियर के घर डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के यलो जोन में स्थित गांधी ग्राम कुष्ठ आश्रम में डकैती की घटना को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में इंजीनियर के घर को निशाना बनाया। पांच हथियारबंद बदमाश ठेकेदार बनकर घर में घुसे। इंजीनियर की पत्नी और दो बेटियों को कमरे में बंद कर दिया और 20 मिनट में पूरा घर खंगाल डाला। बदमाश 22-25 तोले सोने के जेवरात, डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवर, लाइसेंसी रिवाल्वर, 16-17 कारतूस और 50 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। मां-बेटी सवा दो घंटे तक कमरे में बंद रहीं। बेटा स्कूल से लौटा तो पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया।
सिकंदरा स्थित आवास विकास कालोनी सेक्टर 11 ए निवासी जयपाल सिंह जल निगम में जूनियर इंजीनियर हैं। घर में पत्नी सुमनलता, दो बेटियां रुचि, श्वेता और बेटा ऋषि हैं। रुचि बीए और श्वेता आईआईटी की तैयारी कर रही है। ऋषि दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। गुरुवार सुबह जयपाल आफिस और ऋषि स्कूल गया था। सुबह तकरीबन 11:30 बजे सुमनलता बरामदे में अखबार पढ़ रही थीं। तभी मेन गेट पर पांच लोग आए। उनमें से एक मुंह पर अंगोछा बांध रखा था। उसने सुमनलता से पूछा कि साहब कहां हैं। उन्होंने समझा कि आफिस से ठेकेदार आए हैं। उन्होंने बताया कि जयपाल आफिस में हैं। इस पर एक युवक ने कहा कि फोन करके उन्हें बता दो, काम से आए हैं।
सुमनलता ने सभी को ड्राइंग रूम में बैठाया। बेडरूम में आकर बेटी श्वेता से फोन करने के लिए कहने लगीं। तभी पांचों बदमाश दनदनाते हुए कमरे में आ धमके। सभी हाथों में असलाह लिए थे। स्वाफी से अपना चेहरा भी ढक लिया। एक ने सुमनलता के पेट पर चाकू लगा दिया। दूसरे ने श्वेता से मोबाइल छीन लिया। 50 लाख की रकम देने को कहने लगे। सुमनलता ने कहा कि इतने रुपये नहीं है। इस पर बदमाशों ने घर की तलाशी शुरू कर दी। स्टोर में रखी अलमारी खुलवाई। जेवरात और नगदी को बैग में भर लिया। आसपास के कमरे भी खंगाले। अटैची में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस भी लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनो बेटियों और सुमनलता को कमरे मेें बंद करके लॉक लगा दिया। मां-बेटियों ने शोर मचाया और गेट भी खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। दोपहर दो बजे ऋषि स्कूल से लौटा तो उसने तीनों को बाहर निकाला। भागते समय बदमाश अपना तमंचा ड्राइंग रूम के फर्श पर पड़ा छोड़ गए। सूचना पर कुछ ही देर में सिकंदरा थाने की फोर्स पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट, डाग स्क्वाएड की भी मदद ली गई।