फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Houses built in submerged area, identity is now hidden

डूब क्षेत्र में बनाया मकान, अब छिपा रहे पहचान

Wed, 24 Feb 2021 05:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Houses built in submerged area, identity is now hidden
24एमएनपी-03-चांदेश्वर मंदिर के पास डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच करते एसडीएम और लेखपाल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ईशन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण चिह्नित करने के लिए लगाई गई टीम को लोग अपनी पहचान नहीं बता रहे हैं। आसपास के लोग भी विवाद के कारण जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में टीम अवैध निर्माण और लोगों के फोटो खींचकर फाइल तैयार कर रही है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज के नेतृत्व में ईशन नदी के डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण का चिह्नांकन किया जा रहा है। इसके तहत शहर की सीमा में नदी के किनारे बने अवैध निर्माण को चिह्नित करने के साथ ही मौके पर जाकर टीम उनके मालिक का नाम, पता व अन्य जानकारी दर्ज करती है। इससे बाद में उन्हें नोटिस आदि भेजे जा सकें। लेकिन इस कार्य में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोग टीम को अपने नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं दे रहे हैं। अब टीम क्षेत्र का नाम दर्ज कर उनके भवन का फोटो खींच लेती है। साथ ही यदि संभव होता है तो मकान मालिक का भी फोटो कर लिया जाता है। दूसरी ओर आसपास के लोग भी टीम की मदद नहीं कर रहे हैं। एक ओर जहां लोग इसलिए कतराते हैं कि कहीं उनका नाम भी कोई पड़ोसी न बता दे। वहीं दूसरी ओर आपसी मनमुटाव के कारण भी वे गवाही नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर कर दिया जाएगा नोटिस चस्पा
प्रशासन द्वारा संबंधित भवनों पर ही नोटिस चस्पा करने का निर्णय लिया गया है। अगर भवन स्वामी नाम नहीं बताता है तो यही प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
डूब क्षेत्र में जो भी निर्माण हैं वे अवैध हैं। लेाग अगर टीम का सहयोग करेंगे तो उनके प्रति मानवीय व्यवहार के चलते कुछ नरमी बरती जाएगी। अन्यथा की स्थिति में मकान पर नोटिस चस्पा करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed