{"_id":"5ec3c9958ebc3e907a6fe2ec","slug":"hottalk-bjp-leader-mathura-kosi-news-agr442459080","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन को हरी झंडी न दिखाने पर भाजपाइयों और नायब तहसीलदार में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन को हरी झंडी न दिखाने पर भाजपाइयों और नायब तहसीलदार में नोकझोंक
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासी मजदूरों को रवाना करते समय रेलवे स्टेशन पर नायब तहसीलदार ने भाजपाइयों पर ट्रेन को झंडी न दिखाने से कुपित होकर हंगामा करने का आरोप लगाया है। इधर, भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा और नायब तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाया। बाद में नायब तहसीलदार और भाजपाइयों में सुलह हो गई।
मंगलवार दोपहर में श्रमिक स्पेशल ट्रेन के रवाना होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता लौट रहे थे, तभी नायब तहसीलदार राखी शर्मा और भाजपा जिला महामंत्री सतपाल चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई। वह कार्यकर्ताओं से अभद्रता न करने की हिदायत दे रहे थे। नायब तहसीलदार राखी शर्मा ने उनकी एक नहीें सुनी और सोशल डिस्टेंसिंग की बात कहते हुए नजरअंदाज कर दिया। इससे दोनो पक्षों में विवाद हो गया।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा सभी को शांत कर स्टेशन से बाहर आ गईं। नायब तहसीलदार राखी शर्मा ने भाजपाइयों पर ट्रेन को हरी झंडी न दिखाए जाने से कुपित होकर हंगामा करने का आरोप लगाया। आरोपों को सुनकर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, सतपाल चौधरी भड़क गए। इसके बाद तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
मधु शर्मा ने नायब तहसीलदार को व्यवहार व सभ्यता सीखने की नसीहत दी और झूठा आरोप लगाने की बात कही। बाद में सभी भाजपाई अनाज मंडी पहुंचे। वहां जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी भी पहुंच गए। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। नायब तहसीलदार राखी शर्मा ने कहा कि गलतफहमी थी, जिसे है दूर कर लिया गया। अब कोई विवाद नहीं है।