फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotspot

हॉटस्पॉट एरिया में लोगों को किया होम क्वारंटाइन, नोटिस किए चस्पा

Thu, 16 Apr 2020 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
hotspot
कासगंज में हॉटस्पॉट क्षेत्र में भ्रमण करती पुलिस - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों/पटियाली। कोरोना संक्रमित तीन मरीजों के मिलने के बाद शहर व दो गांव में बनाए गए हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील हैं। लगातार इन इलाकों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। सील किए गए इलाके के लोगों के घरों में होम क्वारंटाइन रहने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। साथ ही लोग घरों से ना निकले इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए हैं। प्रशासन हॉटस्पॉट एरिया बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने हॉटस्पॉट का निरीक्षण करते हुए निगरानी में लगे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगरानी बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से कोविड-19 होमक्वारंटाइन के नोटिस छपवाकर गृह स्वामी का नाम लिखकर और सदस्यों की संख्या के साथ घरों के दरवाजों पर चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में हॉटस्पॉट का दायरा बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारी समीक्षा कर रहे हैं। अभी शहर के हॉटस्पॉट पर निगरानी के लिए 6 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीण इलाके में भी अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे इलाके में घूमने फिरने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। शहरी हॉटस्पॉट की निगरानी एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी के अलावा कोतवाली पुलिस कर रही है। सोरों के गोयती हॉटस्पॉट पर नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी पुलिस के साथ निगरानी में हैं। वहीं नगला अब्दाल में पटियाली के एसडीएम शिवकुमार सिंह एवं सीओ गवेंद्र पाल सिंह निगरानी कर रहे हैं।
- हॉटस्पॉट इलाके में लोगों को सामान आपूर्ति की व्यवस्था का रोस्टर दिया गया है। रोस्टर के अनुसार दूध, दवा व अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति दी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। बस लोग घर में रहें और सुरक्षित रहें। लॉकडाउन का उल्लंघन कदापि न करें- सीपी सिंह, जिलाधिकारी।

- हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं। लोगों की हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवाजाही पर प्रतिबंध है। इन इलाकों के लोग भी घरों में ही रहेंगे। कोई घर के बाहर नहीं निकलेगा। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और उल्लंघन करने वालों को हिदायत दे रही हैं। लोग घर में रहकर सहयोग करें- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed