फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hotel Row: Drunk Men Create Ruckus After Being Denied Room, Police-Labeled Cars Seized for Probe

कार पर लिखा पुलिस, नशे में झूमता युवक: होटल में कर दी ऐसी हरकत, मच गया बवाल; प्राथमिकी हुई दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

ताजगंज के एक होटल में नशे में पहुंचे युवकों को कमरा देने से मना करने पर हंगामा और गाली-गलौज करने का आरोप है। होटल कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी की शिकायत की है। पुलिस लिखी कारों से आए युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Hotel Row: Drunk Men Create Ruckus After Being Denied Room, Police-Labeled Cars Seized for Probe
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के होटल कान्हा कॉन्टिनेंटल में कमरा नहीं मिलने पर युवकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवक नशे में थे और वे पुलिस लिखी कारों से आए थे। होटल कर्मचारी ने युवकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


होटल कर्मचारी विष्णु कुमार निवासी बुढेरा, फतेहाबाद रोड ने बताया कि 18 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे वह रिसेप्शन पर बैठे थे। तभी चार-पांच युवक नशे की हालत में होटल पहुंचे और कमरा मांगा। नशे में होने के कारण कमरा देने से मना किया तो युवक भड़क गए और अपने साथियों को बुला लाए।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। युवकों को होटल से बाहर किया गया तो उन्होंने वहां भी गाली-गलौज की और होटल कर्मचारी व मालिक से अभद्रता की। बाद में युवकों की कारें पड़ोस के होटल के बाहर खड़ी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल कर्मचारी विष्णु ने एक आरोपी युवक का नाम कुलदीप भास्कर निवासी जिरौली, राधेश्याम पेट्रोल पंप के पास, जीटी रोड, धौलपुर, राजस्थान बताया है। दूसरे युवक की पहचान गौरव निवासी जरौली के रूप में हुई है। एक वाहन विजेंद्र सिंह निवासी धौलपुर का होने की जानकारी हुई है। कर्मचारी के अनुसार युवकों के साथ करीब सात-आठ अन्य युवक भी थे। शिकायत के साथ युवकों के आधार कार्ड, फोटो और घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed