{"_id":"6a00f554c1ab58ecac0f52f7","slug":"hotel-restaurant-and-hospital-operators-opened-a-front-against-trade-license-fees-agra-news-c-25-1-agr1035-1055821-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होटल-रेस्तरां और अस्पताल संचालकों ने खोला ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होटल-रेस्तरां और अस्पताल संचालकों ने खोला ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी
आगरा। नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर मची रार थम नहीं रही है। सराफ व जूता कारखाना संचालकों के बाद अब होटल, रेस्तरां व अस्पताल संचालकों ने शुल्क के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुल्क निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यमुना किनारा स्थित होटल में आयोजित बैठक में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि जब अन्य व्यापारियों का शुल्क माफ हो सकता है तो फिर हमारा क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ट्रेड लाइसेंस शुल्क में पक्षपात कर रहा है। होटल और रेस्तरां से शुल्क हटाया जाए। वहीं, आईएमए की तरफ से संयुक्त सचिव करन रावत ने कहा कि अस्पताल संचालकों पर जबरन थोपा गया ट्रेड लाइसेंस शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सोमवार को होने वाली सदन की बैठक में अगर शुल्क निरस्त करने पर चर्चा नहीं की गई, तो चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनेगी। ट्रेड लाइसेंस शुल्क निरस्त की मांग करने वालों में संदीप अरोरा, नरेंद्र गुप्ता, माधव मोहन बंसल, संजीव भारती, राजकुमार खंडेलवाल, राजेश कालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
69 व्यापार पर 1 अप्रैल से लागू किया गया है शुल्क
नगर निगम सदन ने 69 व्यापार पर लाइसेंस शुल्क का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसे एक अप्रैल से लागू किया जा चुका है। इसके विरोध में सराफा व अन्य व्यापारी आंदोलित हैं। पिछले दिनों महापौर हेमलता दिवाकर ने शुल्क निरस्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को सदन में प्रस्ताव निरस्त न हुआ तो व्यापारी आंदोलित हो सकते हैं।