{"_id":"5f9323d48ebc3e1a231f06d6","slug":"hotel-owners-clashes-over-viral-video-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में वायरल वीडियो को लेकर होटल मालिकों में मारपीट, ईंट-पत्थर चले, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में वायरल वीडियो को लेकर होटल मालिकों में मारपीट, ईंट-पत्थर चले, आरोपी हिरासत में
Sat, 24 Oct 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला क्षेत्र में मदीना तिराहा स्थित दो होटलों के मालिकों में शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पथराव से अफरा-तफरी मच गई। दुकानों के शटर बंद हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता राजीव कुमार का कहना है कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मदीना तिराहे पर शहजाद का होटल चुनार और अशरफ का होटल शीरमाल है। दोनों आमने-सामने हैं। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो चुनार होटल का बताया गया। इसमें देर रात तक युवक बैठे हुए नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
रात नौ बजे हुई घटना
वीडियो में नियमों के उल्लंघन की बात कही गई। शहजाद को वीडियो बनाने का शक अशरफ के बेटे पर था। तब से दोनों के बीच तकरार चल रही थी। शुक्रवार रात को नौ बजे दोनों गुट के लोग आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। पथराव की सूचना पर कुछ ही देर में मंटोला थाने की फोर्स आ गई। इस पर आरोपी युवक भाग गए। पुलिस ने अशरफ और शहजाद को पकड़ लिया।
सीओ छत्ता राजीव कुमार का कहना था कि पथराव नहीं हुआ है। सिर्फ कहासुनी हुई है। दोनों गुट में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के चालान किए जाएंगे।