फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotel owner woman filed FIR against a man for convert and sexual assault in agra

आगरा में धर्मांतरण: होटल संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती, ब्लैकमेल कर शादी, फिर दीं यातनाएं

Sun, 04 Jul 2021 12:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 12:28 PM IST
सार

आगरा में धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। धर्मांतरण के लिए एक बड़े घर की महिला को प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी का नाम आरिफ हाशमी है। वह लखनऊ का रहने वाला है। 

विज्ञापन
hotel owner woman filed FIR against a man for convert and sexual assault in agra
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के आरिफ हाशमी पर आरोप है कि उसने आगरा के सदर क्षेत्र के एक बड़े परिवार की बहू एवं एक होटल की संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती की। फोटो खींचकर ब्लैकमेल करके शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न किया। बाद में धमका कर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। 

विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर रुपये ऐंठने लगा। बाद में हकीकत का पता चलने पर विरोध किया तो जान लेने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह पुलिस के पास पहुंची। मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में धर्मांतरण की भी धारा लगी है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका ने अपनी शिकायत में कहा है कि पति की 2005 में मौत हो गई थी। उनकी बेटी और ससुर के नाम पर होटल है। बताया गया है कि पिता रिटायर्ड आईएएस थे। उनकी मौत हो चुकी है। दस साल पहले वह लखनऊ में एक पार्टी में शामिल होने गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम आदित्य आर्य बताया था
तभी उनकी मुलाकात लखनऊ के राजाजी पुरम, ताल कटोरा निवासी आरिफ हाशमी से हुई। उसने अपना नाम आदित्य आर्य बताया। कहा कि वह वुड वर्ल्ड इंडिया, ऐशबाग, लखनऊ में टिंबर का कोराबार करता है। प्रलोभन दिया कि साथ मिलकर व्यापार करेंगे। इसके बाद मेल-जोल बढ़ाकर घर आने लगा।

महिला ने आरोप लगाया कि आरिफ हाशमी ने एक दिन एक पार्टी के दौरान उनके माथे पर टीका लगाया। फोटो भी खींच लिया। फोटो इस तरह से खींचा कि मांग भरते हुए दिखे। इस फोटो को दिखाकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके बाद शारीरिक शोषण किया। उनसे रुपये भी लेने लगा। 

डरा धमकाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में पीड़िता को पता चला कि आदित्य आर्य का असली नाम आरिफ हाशमी है। इस बारे में पूछने पर उत्पीड़न करने लगा। घर में पूजा करने से रोकने लगा। धर्मस्थल भी तोड़ दिया। अप्राकृतिक कृत्य भी करता। 

21 अप्रैल को आरिफ की मां का देहांत हो गया था। वह 60 हजार रुपये मांगने लगा। मना करने पर गला दबाने का प्रयास किया। गोली मारने की धमकी दी। वह किसी तरह लखनऊ से आगरा आ गईं। वह होटल में रहने लगीं। आरोपी यहां भी आ गया। उनसे मारपीट की। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

मुकदमे में धर्मांतरण की भी धारा लगी
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मारपीट, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, लूट, रुपये मांगने, धोखाधड़ी, धमकी, विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिशेध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

महिला के बयान में धर्मांतरण कराने की बात सामने आई है। इसलिए धर्मांतरण की धारा भी लगाई है। आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

होटल का फंड भी जबरन ले लेता था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आरिफ उनकी मां को जान से मारने की धमकी देता था। एक दिन उनके घर भी चला गया। पर, अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका था। डर के कारण ही वो उसकी बात मान रही थीं। आरोपी उनका शारीरिक शोषण के साथ होटल का फंड भी ले लेता था। इस सबका साक्ष्य उनके मोबाइल में भी हैं।

पहले भी कर चुका है शादी
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरिफ हाशमी ने 20 साल पहले गोरखपुर की युवती से राणा सिंह बनकर शादी रचाई थी। उसे भी धोखा दिया था। बाद में उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद होटल संचालिका से शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed