{"_id":"6379176fae12862e763a5705","slug":"hotel-hospital-will-have-to-take-noc-of-fire-department-by-15-december-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होटल-हॉस्पिटल को 15 दिसंबर तक लेनी होगी अग्निशमन की एनओसी, नहीं तो लग जाएगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होटल-हॉस्पिटल को 15 दिसंबर तक लेनी होगी अग्निशमन की एनओसी, नहीं तो लग जाएगी सील
Sun, 20 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:02 AM IST
सार
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अग्निशमन मानकों को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा अग्निशमन मानक पूर्ण करने में अत्यधिक धन खर्च होगा। जिसके कारण होटल व हॉस्पिटल बंद करने की नौबत आ सकती है। उन्हें मानकों में छूट दी जाए।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के होटल, हॉस्पिटल व अपार्टमेंट को 15 दिसंबर तक अग्निशमन विभाग से एनओसी लेनी होगी। बिना एनओसी संचालित बिल्डिंगों को एडीए, अग्निशमन व स्वास्थ्य विभाग सील करेगा। शनिवार को यह निर्णय जिलाधिकारी नवनीत चहल की अध्यक्षता में सूरसदन में आयोजित होटल व हॉस्पिटल संचालकों की बैठक में हुआ है।
ये भी पढ़ें - Agra Crime: नगर पंचायत अध्यक्ष पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दर्ज हुए दो मुकदमे
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी हुए थे नोटिस
लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड में चार और आगरा के आर मधुराज हॉस्पिटल में अग्निकांड से तीन लोगों की मौत के बाद आगरा विकास प्राधिकरण, अग्निशमन व स्वास्थ्य विभाग ने अग्निशमन मानकों का संयुक्त सर्वे कराया था। जिसमें 165 होटल, हॉस्पिटल और अपार्टमेंट में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले। जिन्हें नोटिस जारी हुए थे। एक दिसंबर को नोटिस की मियाद खत्म हो रही है। परंतु होटल, हॉस्पिटल व अपार्टमेंट स्वामियों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली। शनिवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एडीए सचिव गरिमा सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने होटल, हॉस्पिटल व अपार्टमेंट स्वामियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Crime: नगर पंचायत अध्यक्ष पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दर्ज हुए दो मुकदमे
विज्ञापन