फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hot wind will haunt Agra again mercury crossed 40 Chances of rain after two days

UP Weather: आगरा में फिर सताएगी गर्म हवा, पारा पहुंचा 40 पार; दो दिन बाद आंधी-बारिश के आसार

Tue, 16 Apr 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 09:44 AM IST
सार

Weather of Agra: आगरा में मौसम फिर से गर्म रहेगा। ताजनगरी का तापमान 40 के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि दो दिन के बाद मौसम फिर से बदलेगा। मौसम विभाग ने  आंंधी-बारिश और बिजली चमकने के आसार बताए हैं।
 

विज्ञापन
Hot wind will haunt Agra again mercury crossed 40 Chances of rain after two days
गर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में सुबह बौछार, दोपहर में बादल और धूप के बीच सोमवार को शहर के मौसम का मिजाज अलग रहा। बादल भी गर्मी की रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाए और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक शहर में गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। इसके बाद फिर से मौसम में आंशिक बदलाव आएगा।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब 7 बजे खंदारी, दयालबाग समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद धूप निकली और सूरज आग उगलता रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इस दौरान धूप और बादलों के आने-जाने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान भी बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन गर्म हवाओं के झोंके गर्मी को और बढ़ाएंगे। इसके बाद शुक्रवार 18 अप्रैल को आंधी-बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed