{"_id":"623a2f00284edc281d2c0f67","slug":"hot-weather-in-agra-agra-news-agr5278962107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
विज्ञापन
आगरा। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण आगरा मंगलवार को प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर सुल्तानपुर रहा, जबकि प्रयागराज और वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।
मंगलवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। गुजरात और राजस्थान की ओर से चल रही गर्म हवा के कारण तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। मंगलवार को तेज गर्म हवा चली, जिससे सतह पर धूल भी उड़ती रही। धूल भरी हवा के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई।
शहर अधिकतम न्यूनतम
सुल्तानपुर 38.8 20.6
वाराणसी 38.6 21
प्रयागराज 38.6 21
आगरा 38.2 21.4
झांसी 38.2 21.1
लखनऊ 37.6 20.2