फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital operating without registration sealed

Agra News: बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा हॉस्पिटल सील

Wed, 08 Nov 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hospital operating without registration sealed
कासगंज। एसडीएम एवं एसीएमओ ने नदरई गेट मिशन चौराहा इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल को सील कर दिया। निरीक्षण के लिए पहुंचे दोनों अधिकारियों को हास्पिटल में गंदगी मिली। साथ ही संचालक हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन संबंध कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस अधिकारियों ने इसे अवैध मानते हुए सील कर दिया। एसडीएम संजीव कुमार एसीएमओ के साथ मंगलवार को सिद्धि विनायक हॉस्पिटल दोपहर के समय पहुंचे। इस हॉस्पिटल में मौके पर काफी गंदगी मिली। जब हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे गए तो रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई कागजात मौके पर नहीं मिले। एसडीएम ने हॉस्पिटल का अवैध रूप से संचालन होने पर एसीएमओ डा. एसके सिंह को हॉस्पिटल सील करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों पर एसीएमओ ने अस्पताल सील करने की कार्रवाई की है। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। सभी अस्पतालों पर निरीक्षण किया जाएगा। बिना पंजीकरण के संचालित होने वाले हॉस्पिटल बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed