{"_id":"5f3030b78ebc3e3d032f8af9","slug":"hospital-kasganj-news-agr4542180153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन के चलता मिला नर्सिंग होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन के चलता मिला नर्सिंग होम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर के किसरौली रोड पर एक नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के चलता मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी कर अस्पताल प्रशासन को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसके बाद ही नर्सिंगहोम को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
नगर के किसरौली रोड पर कुछ समय पहले से ही एक नर्सिंग होम और ट्रॉमा सेंटर संचालित हैं। अलीगढ़ से डॉक्टर आकर इसमें उपचार करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश कुमार को नर्सिंगहोम की जानकारी मिली। रविवार को वह वहां निरीक्षण के लिए गए।
उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से दस्तावेज मांगे। वे लोग कुछ दिखा नहीं सके। मौके पर कोई चिकित्सक नहीं था। केवल एक मरीज ही भर्ती था। रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उन्होंने नर्सिंगहोम प्रशासन को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अस्पताल संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- बिना रजिस्ट्रेशन के किसरौली रोड पर नर्सिंगहोम संचालित पाया गया। नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। बिना पंजीकरण के चिकित्सा कार्य न करने के निर्देश दिए हैं। - डा. अविनाश कुमार, उपमुख्य चिकित्साधिकारी।