{"_id":"6524ede484740479e4066af7","slug":"hosiery-businessman-in-firozabad-made-video-call-to-his-brother-then-jumped-into-yamuna-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिरोजाबाद में होजरी कारोबारी ने भाई को किया वीडियो कॉल, लगा दी यमुना में छलांग; तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिरोजाबाद में होजरी कारोबारी ने भाई को किया वीडियो कॉल, लगा दी यमुना में छलांग; तलाश में जुटे गोताखोर
Tue, 10 Oct 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:53 AM IST
सार
फिरोजाबाद में एक होजरी कारोबारी ने छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले उसने अपने छोटे भाई को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
Hosiery businessman
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में यमुना नदी में एक होजरी कारोबारी ने छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले उसने अपने छोटे भाई को वीडियो कॉल किया। भाई को बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। ये जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस के गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सुहाग नगर के रहने वाले होजरी कारोबारी प्रशांत अग्रवाल ने वीडियो कॉल कर अपने छोटे भाई शैंकी को आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। परिजन मौके के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर महापौर के साथ सदर विधायक और एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गए।