{"_id":"5e0796ce8ebc3e8820438717","slug":"horticulture-agriculture-farmer-faire-kasganj-news-agr422190723","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जाने उद्यान से अधिक लाभ लेने के उपाय- उद्यान गोष्ठी व मेले का किया गया यूके गार्डन में आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जाने उद्यान से अधिक लाभ लेने के उपाय- उद्यान गोष्ठी व मेले का किया गया यूके गार्डन में आयोजन
विज्ञापन
कासगंज में उद्यान गोष्ठी व मेला का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर रोड पर यूके गार्डन में उद्यान गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किा गया। इसमें किसानों को उद्यान से संबंधित विभिन्न फसलों की जानकारी दी गई। जिससे किसान कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकें।
शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सदर विधायक ने कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ औषधीय पौधों, नकदी फसलें, साग सब्जी, गन्ना, फूलों आदि की फसलें करें। इससे फसल चक्र भी सुधरेगा और उन्हें अधिक लाभ होगा।
उन्होंने मेले में ट्रैक्टर की खरीदारी करने वाले किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। सीडीओ ने जैविक खेती को करने के लिए जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक एके सिंह ने खेती बाड़ी से जुड़ी हुईं विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दीं। वहीं किसानों की शकांओं का भी समाधान किया। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। जिला उद्यान अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि किसानों के लिए उद्यान विभाग के द्वारा कई योजनाएं संचालित हैं। जिनका लाभ किसान ले सकते हैं।
विज्ञापन
मेले में कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों एवं कृषि यंत्रों व बीजों से संबंधित कंपिनयों ने अपने अपने स्टाल लगाए। जिनपर् किसानों ने जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान पूर्व पीडी आत्मा योजना राजकुमार सिंह, पीडी डीआरडी रामायाण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।