{"_id":"5f87f5a45cf7176ba67ffa0e","slug":"horrific-accident-at-yamuna-express-way-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनररिंग रोड पर हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवतियों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनररिंग रोड पर हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवतियों समेत तीन की मौत
Fri, 16 Oct 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:02 AM IST
सार
- तीनों मृतक दोस्त थे। परिवार के साथ कानपुर से केदारनाथ दर्शन को जा रहे थे। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में इनररिंग रोड पर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से केदारनाथ दर्शन करने जा रहे लोगों की कार गुरुवार की सुबह इनररिंग टोल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में लखनऊ निवासी चालक निशित खरे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कानपुर की रहने वाली विजेता और उसकी सहेली साक्षी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्य लोग घायल हैं। इन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
यह हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे हुआ। कानपुर से आ रही कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद इनररिंग रोड पर टोल प्लाजा के नजदीक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार चला रहे निशित खरे पुत्र अशोक खरे निवासी 645बी/164 अभिषेकपुरम् (लखनऊ) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कार में सवार विजेता श्रीवास्तव (20) पुत्री विजय श्रीवास्तव निवासी 292 महाबलीपुरम थाना कल्याणपुर और उसकी दोस्त साक्षी तिवारी (21) पुत्री सुभाष तिवारी निवासी 88/2 गंगागंज कॉलोनी पंत बहादुर नगर, पनकी (कानपुर) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनके अलावा शिवम सिंह (26) पुत्र राना प्रत्युंजय प्रताप सिंह निवासी उडली सौनिकपुर, जौनपुर, प्रशष्ठ श्रीवास्तव पुत्र पीके श्रीवास्तव निवासी सीतापुर घायल हैं।
विज्ञापन
छलेसर पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका विजेता के पिता विजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह, पत्नी सविता, मां रामकुंवरि देवी, बड़ी बेटी काजल के साथ दूसरी गाड़ी में पीछे थे। विजेता अपने दोस्तों के साथ आगे गाड़ी में चल रही थी। विजेता और साक्षी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। उसके अन्य दोस्त उसी के साथ पढ़ते थे। पुलिस के मुताबिक कार चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।