{"_id":"6851761ae33fa9ba0907320e","slug":"six-goats-died-due-to-thunderstorm-in-agra-12-year-old-boy-life-was-saved-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई
Tue, 17 Jun 2025 07:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:35 PM IST
सार
आगरा में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियों की माैत हो गई। वहीं चरवाहे के बालक को खरोंच तक न आई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की जुबान से यही शब्द निकले 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ भी जल गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियों की माैत हो गई। लेकिन इस दाैरान बकरियों को लेकर गए चरवाहे के बालक को एक खरोंच तक नहीं आई।
मंगलवार दोपहर अचानक से माैसम ने करवट बदली। आसमान में काली घटाओं के घिरने पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। गांव अएला निवासी सम्पत सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अजय अपनी सात बकरियों को खेतों में चरा रहा था। बारिश से बचने को बकरियों को लेकर बरगद के एक घने पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।

Trending Videos
तभी एक बकरी भाग गई, जिसे लेने अजय पेड़ से करीब 50 कदम दूरी ही पहुंचा। तभी पेड़ पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर छह बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वज्रपात से बरगद की पेड़ की तमाम डालें और आसपास के पेड़-पाैधे जल गए।
जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण माैके पर पहुंच गए। घटना में एक साथ हुई बकरियों की मौत से गरीब परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें-UP Weather: प्री-मानसून की दस्तक...आगरा में जमकर बारिश, तेज हवा के साथ आसमान से बरसी राहत; कई जगह जलभराव