फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrible road accident in Agra speeding car ran over a group of Kanwariyas one dead many injured

UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के दल को रौंदा...एक की मौत; कई घायल

Mon, 04 Aug 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 10:15 AM IST
सार

आगरा में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के दल को रौंद दिया। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Horrible road accident in Agra speeding car ran over a group of Kanwariyas one dead many injured
हाईवे से निकलते कांवड़ियों के वाहन। संवाद

विस्तार

जयपुर हाईवे पर गांव सराय (किरावली) पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात को तेज रफ्तार कार ने छह कांवड़ियों को टक्कर मार दी। सोरों से सभी 71 किलोग्राम गंगाजल कांवड़ में लेकर आ रहे थे। कार की टक्कर से एक कांवड़िये की माै हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। कार छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि माैके पर पुलिस की तैनाती न होने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


कागारौल के गांव टीकरी से करीब एक दर्जन से अधिक युवक सोरों घाट से करीब 71 किलो गांगाजल लेकर लाैट रहे थे। उन्हें सोमवार को शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ानी थी। रात तकरीबन 11 बजे जयपुर मार्ग पर आए थे। तभी गांव सराय के पेट्रोल पंप के समीप एक कार पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रही थी। वहीं कांवड़िये भी निकल रहे थे। कार की गति अधिक थी। इस कारण चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा।
विज्ञापन


कार ने कांवड़ लेकर जा रहे युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में रौकी उर्फ यदुवीर (22) की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं कन्नू (20), गोविंदा (20), सुभाष (18), राकेश, राहुल (18), जितेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हाईवे पर जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस नहीं थी सक्रिय
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रोजाना मार्ग से सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये निकल रहे हैं। पुलिस प्रशासन को पहले से ही सक्रिय रहने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रियता नहीं दिखा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर डिवाइडर भी नहीं है। वाहन तेज गति से निकलते हैं। इस मार्ग पर कहीं बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed