{"_id":"65d7222348eac715fa047bf0","slug":"horrible-collision-between-truck-and-fortuner-car-husband-and-wife-died-accident-on-delhi-highway-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक और फॉर्च्यूनर में भीषण टक्कर, युवक और उसके साले की पत्नी की मौत; दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक और फॉर्च्यूनर में भीषण टक्कर, युवक और उसके साले की पत्नी की मौत; दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा
Thu, 22 Feb 2024 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:21 PM IST
सार
सिकंदरा हाईवे पर ट्रक और फॉर्च्यूनर के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे में कार सवार जीजा-सरेज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रक और फॉर्च्यूनर कार में भीषण भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार रात करीब बारह बजे की है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मथुरा के थाना फरह के गांव रांची बांगर निवासी सतीश अपने साले की पत्नी सीमा को फॉर्च्यूनर कार से आगरा दवा दिलवाने जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। सिकंदरा हाईवे पर अरसेना कट पर आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने यू-टर्न लिया। उसी समय कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल का टैंक टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कार सवार कार में फंसे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जिनमें कप्तान सिंह उम्र 50 वर्ष और सीमा उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। महादेवी, सोनू व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज रुनकता केपी सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम व घायलों को अस्पताल भेजा है। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन