फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hormones Thyroid Test Machine Is Locked In Sn Medical College Room

एक्सक्लूसिव: जिस मशीन का सीएम ने किया था उद्घाटन, 40 दिन से कमरे में बंद पड़ी

Thu, 07 Jan 2021 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Hormones Thyroid Test Machine Is Locked In Sn Medical College Room
हार्मोंस-थायरॉइड की जांच करने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला
शासन की ओर से एसएन मेडिकल कॉलेज को दी गई हार्मोंस-थायरॉइड की जांच करने वाली मशीन कमरे में बंद पड़ी है। मशीन लगे 40 दिन बीत गए हैं, लेकिन मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। जबकि महंगी जांच को रियायती दर पर करने के लिए इसका वर्चुअल उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री ने 23 नवंबर को किया था।
विज्ञापन



एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में पैथोलॉजी विभाग में केमिल्युमिनसेंस मशीन लगाई गई है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। इसे शासन की ओर से कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए निशुल्क दिया गया था। इस मशीन से थायरॉइड, हॉर्मोंस, प्रजनन संबंधी हार्मोंस, विटामिन डी, विटामिन बी-12, प्रोस्टेट हेतु पीएसए, आंत कैंसर, अंडाशय के कैंसर की जांच हो सकती है।
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: हर 72 घंटे में एक आईडी हैक कर रहे साइबर अपराधी, कभी फेसबुक तो कभी व्हाट्सएप से मांगी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में इन बीमारियों की जांच 800 रुपये से तीन हजार रुपये तक में होती है। अभी तक इन बीमारियों की एसएन में जांच की सुविधा नहीं है। इस मशीन से कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज की भी सटीक जांच की जा सकती है।
 

महीने में 800 से अधिक मरीजों को लिखी जाती हैं ये जांचें
एसएन में महीने में आंत-अंडाशय, हार्मोंस और थायरॉइड समेत अन्य की जांच की जरूरत करीब 800 मरीजों को पड़ती है। चिकित्सकों के लिखने के बाद भी प्राइवेट में महंगी जांच के कारण बहुत से गरीब इनकी जांच कराने में असमर्थ रहते हैं। यहां बीपीएल कार्डधारक, जननी सुरक्षा योजना, एचआईबी मरीज के लिए इन जांचों की निशुल्क सुविधा रहेगी।


रसायन आ गए हैं, शुल्क तय कर अगले सप्ताह करा देंगे शुरू: प्राचार्य
एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि मशीन की जांच के लिए आवश्यक रसायन की खरीद के ऑर्डर किए थे, लेकिन उपलब्ध देर से हो पाए। रसायन आ गए हैं। मरीजों के लिए शुल्क तय किया जाना है। अगले सप्ताह से जांच शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed