{"_id":"69616eb54ef98c917c0b7ad1","slug":"hopes-for-better-performance-from-deepti-sharma-in-wpl-agra-news-c-365-1-sagr1044-106022-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डब्ल्यूपीएल में दीप्ति शर्मा से बेहतर खेल की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डब्ल्यूपीएल में दीप्ति शर्मा से बेहतर खेल की आस
Sat, 10 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
आगरा। मुंबई में शुरू हुआ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) आगरा के लिए फिर खास होने जा रहा है। शहर की बेटी दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की ओर से खेल रही हैं। शनिवार को लीग के इस संस्करण में वह पहला मुकाबला खेलेंगी। शहर के खेल प्रेमियों को उनसे बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की आस है।
यूपी वाॅरियर्स का राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 3.20 करोड़ रुपये में उन्हें बरकरार रखना इस बात का संकेत है कि दीप्ति टीम की रीढ़ हैं। वह टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई हैं। विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बाद उनका आत्मविश्वास और अनुभव दोनों बढ़ा है। अब मुंबई की चमक-दमक के बीच महिला प्रीमियर लीग में शहर के लोगों की नजर दीप्ति शर्मा पर टिकी होगी।