फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honor killing in Firozabad: girl killed in love affair dead bodies threw yamuna river

झूठी शान के लिए कत्ल: फिरोजाबाद में युवक-युवती की हत्या कर लाश यमुना में फेंकी, युवती के पिता ने बताई खौफनाक कहानी

Tue, 24 Aug 2021 06:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 06:25 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में ऑनर किलिंग के मामले में आरोपी युवती के पिता देवीराम ने बताया कि उसने सबसे पहले अपनी बेटी का गला उसके प्रेमी के सामने ही दबाया था। बेटी की मौत के बाद उसके प्रेमी उत्तम की गला दबाकर हत्या की। दोनों के शवों को एक ही स्थान पर एक साथ फेंका था।

विज्ञापन
Honor killing in Firozabad: girl killed in love affair dead bodies threw yamuna river
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में झूठी शान के लिए कत्ल का मामला सामने आया है। ऑनर किलिंग की घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए युवती के पिता देवीराम ने पूछताछ में बताया कि उसने बेटी और उसके प्रेमी को एक अगस्त दिल्ली से पकड़ा था। इसके बाद दो अगस्त को दोनों को नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगी घाट के समीप लेकर पहुंचे। यहां दोनों की गला दबाकर हत्या कर शवों को यमुना में फेंक दिया था। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में ऑनर किलिंग के मामले में आरोपी युवती के पिता देवीराम ने बताया कि उसने सबसे पहले अपनी बेटी का गला उसके प्रेमी के सामने ही दबाया था। बेटी की मौत के बाद उसके प्रेमी उत्तम की गला दबाकर हत्या की। दोनों के शवों को एक ही स्थान पर एक साथ फेंका था। बेटी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद आरोपी देवीराम अपने घर पहुंचा था। इसकी जानकारी देवीराम के परिवार की महिलाओं को नहीं थी। पांच अगस्त को अचानक देवीराम के लापता होने के बाद गांव की पगडंडियों से लेकर चौपाल तक चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस देवीराम तक पहुंच सकी और पूरे मामले का खुलासा हो सका। थानाध्यक्ष प्रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पिता देवीराम ने कबूला है कि पहले बेटी और बाद में उसके प्रेमी की हत्या की थी और इसके बाद गांव में आकर रहने लगा था। उसने वारदात को इस प्रकार से अंजाम दिया कि किसी को शक नहीं हो।
विज्ञापन


आगरा से बुलाए गए पीएसी के गोताखोर
प्रेमी युगल के शव को ढूंढने के लिए पुलिस आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाए। हालांकि देरशाम तक दोनों के शव बरामद नहीं हो सके। पुलिस का मानना है कि शवों को फेंके हुए काफी समय हो चुका है। ऐसे में शवों के बहकर जाने और जलीय जंतुओं द्वारा खाने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि अभी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
 सिरसागंज थाना पुलिस ने युवती के पिता देवीराम, चाचा शिवराज, श्याम बिहारी, रोहित, राहुल, अमन और गाड़ी चालक गुंजन निवासी कुतुकपुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए। जबकि पुलिस ने देवीराम को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed