फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honor killing in Agra Father murders daughter angered by her love affair

यूपी: 'मैंने बेटी को मार दिया', थाने पहुंचे पिता के शब्द सुन उड़ गए पुलिस के होश; इसलिए की युवती की हत्या

Thu, 03 Sep 2026 07:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 07:40 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने खाैफनाक कदम उठाया। बेटी को बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
Honor killing in Agra Father murders daughter angered by her love affair
आगरा में पिता ने की बेटी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र के गांव पंचगाई खेड़ा में बृहस्पतिवार शाम को पिता ने 17 वर्षीय बेटी की बांका से सिर पर प्रहार और गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की एक युवक से दोस्ती के कारण पिता नाराज था। पहले बेड पर लेटी बेटी के सिर पर प्रहार किया। बाद में गर्दन दबा दी। हत्या कर थाने पहुंचकर बोला कि बेटी को मार दिया है। घर में लाश पड़ी हुई है। पुलिस जाकर देख सकती है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव और आलाकत्ल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गांव पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बेटा लवकुश गुरुग्राम, हरियाणा की एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार की शाम सात बजे किशोरी घर से सामान लेने जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। पिता ने थाना एकता क्षेत्र पहुंचकर बेटी के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर ली। रात एक बजे किशोरी घर वापस आ गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की दोस्ती गांव के ही दूसरी जाति के युवक से थी। बेटी को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 

मगर मानने को तैयार नहीं हुई। इस पर दो दिन से घर में झगड़ा चल रहा था। बृस्पतिवार दोपहर को पत्नी रजनी किसी काम से बाजार चली गईं। बेटा गुरुग्राम चला गया था। शाम तकरीबन 4:30 बजे बेटी बेड पर आराम कर रही थी। तभी चंद्रवीर घर में रखे बांका को लेकर पहुंचा। गुस्से में उस पर हमला बोल दिया। पहले बांके को उल्टा करके सिर पर प्रहार किया। इससे बेटी के सिर से खून निकलने लगा। वह तड़पने लगी। बाद में दोनों हाथों से उसका गला पकड़ लिया। गला दबाकर हत्या कर दी। वह थाना एकता पहुंच गया। घटना की जानकारी दी।

 

नहीं था कोई पछतावा
बेटी की हत्या का पिता को कोई पछतावा नहीं था। उसका कहना था कि बेटी की वजह से बदनामी हो गई थी। गांव में लोग तरह-तरह की बात कर रहे थे। इससे वो परेशान था। बेटी ने दोस्ती के चक्कर में घर की इज्जत का ध्यान नहीं दिया। वो बहुत गुस्से में आ गया था। उसे समझ नहीं आ रहा था क्या करे। उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। वह अब जेल चला जाए तो भी अफसोस नहीं है।

घर में मिला शव
जानकारी पर पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस को शव बेड पर पड़ा मिला। आरोपी की पत्नी भी आ चुकी थी। वह फूट-फूटकर रोये जा रही थी। एक तरफ बेटी छिन गई। दूसरी तरफ पति भी जेल जाएगा। मां को किसी तरह लोगों ने संभाला। पुलिस ने घटनास्थल से बांका भी बरामद कर लिया। उसे कब्जे में लिया गया है।

बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता ने हत्या की है। थाने आकर जानकारी दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed