फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honor ceremony on Doctors Day celebration at Ujala Cygnus Rainbow Hospital in Agra

Happy National Doctor's Day 2022: सेवा को सलाम, स्मृति चिन्ह पाकर खिले डॉक्टरों के चेहरे

Sat, 02 Jul 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 01:25 PM IST
सार

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं शाम को कैंडल मार्च निकालकर कोरोना महामारी में दिवंगत चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी गई। 
 

विज्ञापन
Honor ceremony on Doctors Day celebration at Ujala Cygnus Rainbow Hospital in Agra
डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सेवाभाव को सलाम करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे डॉक्टरों के चेहरे खिल उठे। वहीं डॉक्टरों ने सुबह वॉकाथन कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और पौधे भी लगाए।

विज्ञापन


सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय बिजनेस व वेस्टर्न यूपी हेड प्रशांत बजाज ने उजाला सिग्नस हेल्थकेयर सर्विसेज के चेयरमैन प्रोबल घोषाल का संदेश पढ़कर सुनाया। इससे पहले सुबह अस्पताल से गुरुद्वारा गुरु के ताल तक वॉकाथान कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। शामिल लोगों के हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर थे। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा पर संत बाबा प्रीतम सिंह ने चिकित्सकों की प्रशंसा की। इसके बाद एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग होम, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, सूरज विहार, गुरुद्वारा के सामने तिकोनिया पार्क में करीब 500 पौधे लगाए। शाम को कैंडल मार्च निकालकर महामारी में दिवंगत चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक राकेश आहूजा, एचआर लवकेश गौतम, हरजीत सिंह सोढ़ी, रवि आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान 

डॉ. आरसी मिश्रा, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. मयंक बंसल, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, डॉ. शैमी बंसल, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. पल्लव गुप्ता, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. आकांक्षा अरोड़ा, डॉ. एके मित्तल, डॉ. आरएल शर्मा, डॉ. ऋषभ प्रताप, डॉ. केके झा, डॉ. समीर भारद्वाज, डॉ. विनेश जैन, डॉ. प्राची मेहता, डॉ. संगीता, डॉ. सुकुमार, डॉ. सोनम, डॉ. अनीता, डॉ. आहद, डॉ. टीपी पालीवाल, डॉ. कनिष्क, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. ओमेंद्र, डॉ. राजेश, डॉ. हर्ष, डॉ. सुनील, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. दिनेश राय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed