फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honey Trap Mystery Solved After 36 Days Jeweller Driven to Suicide Over Blackmail

Agra: हनीट्रैप में फंसा ज्वैलर्स का बेटा, जहर पीकर दे दी जान... मोबाइल में मिले मैसेज, पिता ने दर्ज कराई FIR

Tue, 25 Nov 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 01:19 PM IST
सार

सराफा के मोबाइल की काॅल डिटेल में घटना वाले दिन हरीपर्वत क्षेत्र की एक युवती के 53 काल थे। तरुण नाम के युवक के 46 काॅल थे। 36 दिन बाद मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
Honey Trap Mystery Solved After 36 Days Jeweller Driven to Suicide Over Blackmail
कारोबारी का फाइल फोटाे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव अटूस में 19 अक्तूबर को 27 वर्षीय राजा उर्फ प्रिंस ने कथित प्रेमिका और उसके साथी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इसका पता परिजन को बेटे का मोबाइल चेक करने पर चल सका। इसमें युवती से बातचीत की रिकार्डिंग और व्हाट्सएप चैट मिली।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती राजा को लगातार परेशान कर रही थी। अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही थी। 20 लाख के गहने और खाते में 70 हजार से अधिक रुपये ले लिए। परिजन ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को शिकायत दर्ज कराई। 36 दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक राजा उर्फ प्रिंस की बहन काजोल वर्मा ने बताया कि उनके पिता मुकेश वर्मा की रायभा, अछनेरा में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। बेटा राजा उर्फ प्रिंस नगला लालदास मोहल्ले में दुकान चलाता था। 19 अक्तूबर को राजा सुबह दस बजे दुकान गया था। रास्ते में पिता से भी बात की। 10 मिनट में दुकान पर पहुंचने के बारे में बताया था। मगर कुछ देर बाद वह घर वापस आ गए। उनकी तबीयत खराब थी। उल्टियां हो रही थीं। मां मधु ने पीठ थपथपाई। इस दाैरान राजा ने बताया कि विषाक्त खा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसे अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार के बाद चाैथे दिन भाई का आईफोन खोलने प्रयास किया मगर लॅाक लगा होने की वजह से नहीं खोल पाए।

एक ही दिन में युवती के 53 कॉल
बहन काजोल ने बताया कि उन्होंने दुकान के कर्मचारी की मदद से लॉक खुलवाया। काॅल डिटेल में घटना वाले दिन हरीपर्वत क्षेत्र की एक युवती के 53 काल थे। तरुण नाम के युवक के 46 काॅल थे। युवती और तरुण काफी समय से राजा के संपर्क में थे। इसके बाद व्हाट्सएप चैट देखी। मैसेज भी चेक किए। इसमें सामने आया कि एक खाते में कई बार रकम गई थी। 
काॅल रिकार्डिंग में युवती और राजा के बीच कई बार बातचीत हुई थी। आरोप लगाया कि युवती रकम भेजने का दबाव बना रही थी। युवती और उसका मित्र कई बार दुकान पर आए थे। 20 लाख से अधिक के जेवरात लेकर गए थे। युवती के पिता की कार के फास्टैग रिचार्ज और एक यूनिवर्सिटी का फाॅर्म भरने की फीस जमा करने की जानकारी मिली।

अश्लील फोटो और वीडियो बनाए थे
पिता मुकेश वर्मा का आरोप है कि युवती ने राजा के कई अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इनकी मदद से बेटे को ब्लैकमेल करके रकम और जेवरात हड़प रही थी। विरोध पर दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देती थी। बेटे ने एक बार बताया था। मगर वह डर की वजह से चुप रहे। उन्हें लग रहा था कि युवती की शिकायत पर पुलिस जल्दी कार्रवाई कर देगी। राजा को जेल भेज दिया जाएगा। वह थाना सिकंदरा में शिकायत करने गए। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। पुलिस ने बिना जांच के रिपोर्ट लगाकर मामला निपटा दिया। इस पर एसीपी हरीपर्वत और डीसीपी सिटी से गुहार लगाई। तब सोमवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई।


घर पर धमकाने पहुंचे थे आरोपी
बहन काजोल ने बताया कि मई में घर में कथा का आयोजन किया था। भाई राजा के पास युवती के कई कॉल आए थे, जिस पर उसने परेशान करने की बात बताई थी। युवती ने उसके पिता को फोन करके भी धमकाया था। वह 20 लाख से अधिक के आभूषण हड़प चुकी है। भाई के विषाक्त खाने से कुछ घंटे पहले अछनेरा निवासी तरुण के साथ एक अन्य युवती घर आई थी। ऑर्डर देने के बाद चांदी की अंगूठी बनाकर नहीं देने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। वह अभद्रता कर चले गए थे। राजा परिवार का इकलाैता था। परिजन के आंसू रुक नहीं रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed