{"_id":"5a61c5434f1c1b88268b54a7","slug":"honey-singh-can-come-in-the-taj-mahotsav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव में जलवा बिखेरते दिखेंगे हनी सिंह और ये बॉलीवुड कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव में जलवा बिखेरते दिखेंगे हनी सिंह और ये बॉलीवुड कलाकार
न्यूज डेस्क अमर उजाला अागरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
ताज महल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा ताज महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नामी गायकों को बुलाने की तैयारी है। हनी सिंह, केके, अलका याज्ञनिक, कविता कृष्णमूर्ति, अंकित तिवारी जैसे कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेर सकते हैं।
जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के नामों पर मंथन हुआ।
कोशिश की जा रही है कि किसी बड़े गायक की नाइट कराई जाए, जिससे महोत्सव में भीड़ खींची जा सके। साथ ही लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को भी बुलाने की तैयारी है।

लेकिन, बड़े कलाकार के नाम पर समिति बजट के अभाव में एकमत नहीं हो पा रही है। दरअसल, बड़े कलाकार का खर्चा उठाने के लिए समिति अभी तैयार नहीं है।
ऐसे में बजट के हिसाब से कलाकारों का चयन करने पर जोर दिया जा रहा है। जल्द ही मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी। इसी में कलाकारों के नाम तय किए जाएंगे।
महोत्सव के लिए टेंडर आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को कमिश्नरी में विभिन्न कंपनियां साज-सज्जा के लिए अपनी प्रजेंटेशन देंगी। इसके बाद ही इनमें से किसी एक के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।