{"_id":"624607afcd1c863e253f50cc","slug":"homeless-people-protest-at-collectorate-after-railway-demolished-houses-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रेलवे की कार्रवाई से बेघर हुए लोगों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, प्रदर्शन के दौरान रो पड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रेलवे की कार्रवाई से बेघर हुए लोगों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, प्रदर्शन के दौरान रो पड़ीं महिलाएं
Fri, 01 Apr 2022 01:29 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:29 AM IST
सार
रेलवे ने बुधवार को मोती महल में 13 मकान ध्वस्त किए थे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 15 मकान तोड़े गए हैं। जिसके विरोध में लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं रो पड़ीं। उनका दर्द आंसू बनकर छलक पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान रो पड़ीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रेलवे प्रशासन ने बुधवार को मोती महल में 13 मकान ध्वस्त किए थे। बेघर हुए लोगों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कलेक्ट्रेट में सुनवाई नहीं होने पर वे विधायक धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। विधायक ने लोगों के साथ डीएम व डीआरएम से मुलाकात की। रेलवे की कार्रवाई को गलत बताते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों का रवैया तानाशाहों जैसा है। सरकार विभिन्न योजनाओं में लोगों के लिए आवास बना रही है। लोगों को बेघर करना गलत है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान नहीं होने तक क्षेत्रीय लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ने बुधवार को मोती महल में 13 मकान ध्वस्त किए थे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 15 मकान तोड़े गए हैं। जिसके विरोध में लोग बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सपोर्ट इंडिया अध्यक्ष सुरेश चंद सोनी के साथ हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम सिटी अंजनी कुमार को ज्ञापन सौंपा। एडीएम सिटी ने उनको डीआरएम से मिलने को कहा। जिसके बाद मोती महल के लोग भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचे थे
विज्ञापन