फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   homeguard

प्रवासियों को छोडने दूसरे शहरों में गए होमगार्ड फंसे

Sun, 10 May 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
homeguard
कासगंज। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से गुजरात से लौटे मजदूरों को सुरक्षित छोड़ने दूसरे जिले में गए कई होमगार्डों की मुसीबत बढ़ गई है। प्रवासियों को संबंधित जिलों तक छोड़ने के बाद दूसरे जिलों की बसें सीधे अपने डिपो में पहुंच गईं। होमगार्ड को वहीं उतार दिया। अब होमगार्ड वाहन न चलने के कारण उन जिलों से वापस नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों से कई जिलों के मजदूर आ रहे हैं। इन मजदूरों को जिला प्रशासन निगम की बसों से दूसरे जिलों में भेज रहा है। कासगंज डिपो के पास पर्याप्त बसे न होने के कारण दूसरे जनपद की बसें भी लगाई गईं हैं। दूसरे जिलों को मजदूरों को बसों से सुरक्षित छोड़ने के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई। अब कई होमगार्ड मुसीबत में हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बस से कानपुर मजदूरों को छोड़ने गए दो होमगार्ड को बस चालक ने हाथरस में ही छोड़ दिया। इसके अलावा चार होमगार्ड एटा में फंस गए हैं। इन होमगार्ड ने अपने कमांडेंट को सूचना दी। कमांडेंट ने उच्चाधिकारियों से बातचीत की, लेकिन अभी तक दूसरे जिलों में फंसे होमगार्डों को बुलाने का इंतजाम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालकों से होमगार्डों की हो रही नोंकझोंक
गृह जनपद में वापस छोड़ने लेकर होमगार्डों और बस चालकों में नोंक झोंक भी हो रही है। अलीगढ़ में फंसे और बस चालकों में कहासुनी हुई, जिसकी शिकायत भी होमगार्डों ने उच्चाधिकारियों से की।

एटा, हाथरस एवं अलीगढ़ में होमगार्ड फंसे हैं। दूसरे जिलों में मजदूरों को छोड़कर निगम की बसें अपने डिपों में चली गईं। जब कि उन्हें होमगार्डों को छोड़ने वापस आना चाहिए था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भेजा है। - अजय कुमार कमांडेंट होमगार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed