{"_id":"6133b0058ebc3e887b7a08ce","slug":"home-guard-massacre-police-teams-engaged-in-revelations-laid-a-network-of-informers-kasganj-news-agr506274998","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड हत्याकांड: खुलासे में जुटी पुलिस की टीमें, बिछाया मुखबिरों का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड हत्याकांड: खुलासे में जुटी पुलिस की टीमें, बिछाया मुखबिरों का जाल
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलावली के जंगल में हुई होमगार्ड की हत्या के मामले में गठित टीमें खुलासे की कोशिश में जुटी हुई हैं। एसपी स्वयं घटना के खुलासे को लेकर पर्यवेक्षण कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार सुरागकशी तेज की गई है।
ढिलावली निवासी होमगार्ड बुद्धसेन ड्यूटी करने के बाद अपने घर पर था।
बृहस्पतिवार की शाम जंगल की ओर गया था। परिजनों का कहना है कि वह खेत में खाद डालने गए थे। इधर पुलिस का मानना है कि होमगार्ड झाड़-फूंक में भी भरोसा रखते थे। गोली मारकर होमगार्ड की हत्या कर दी गई। जंगल में उनका लहूलुहान शव मिला। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
यह टीमें में दिन रात खुलासे की कोशिश में जुटी हैं। शनिवार को कई जगह पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिशें भी दीं, लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। अब मुखबिरों के सहारे इस घटना के खुलासे की कोशिश की जा रही है। कोतवाल प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया का कहना है कि होमगार्ड की हत्या के मामले में खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।