फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi2020 Sequrity Plan By Agra Police

होली: हुड़दंग किया तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा, पुलिस अलर्ट, बैरियर लगाकर चेकिंग

Tue, 10 Mar 2020 06:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Mar 2020 06:33 AM IST
सार

3050 स्थानों पर होलिका दहन 

विज्ञापन
Holi2020 Sequrity Plan By Agra Police
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर शांति व्यवस्था में किसी तरह का खलल न पड़े, उसके लिए पुलिस अलर्ट पर है। शहर से लेकर देहात तक में सुरक्षा का प्लान बना है। होलिका दहन के दौरान पुलिस तैनात रही। सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। पुलिस 45 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की।
विज्ञापन


सोमवार को होलिका दहन किया गया। मंगलवार को होली खेलना शुरू हो गया। होली को देखते हुए पुलिस अधिकारी पिछले कई दिन से तैयारी में लगे थे। थाना स्तर से लेकर पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठकें की गईं। लोगों से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस बार 3050 स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। जिन स्थानों पर होलिका दहन हुए, वहां पर आयोजकों के पांच और क्षेत्र के पांच लोगों की कमेटी बनाई गई। शांतिपूर्वक होलिका दहन कराने की जिम्मेदारी कमेटी के लोगों को दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में चौकीदार, होमगार्ड के साथ सिपाही तैनात रहें। शहर में मोबाइल टीमें हैं। जो जगह-जगह घूमकर होलिका दहन को देखती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

500 मोबाइल पार्टी
शहर और देहात के लिए 500 मोबाइल पार्टी बनाई गई हैं। इसमें 10-10 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मोबाइल पार्टी मंगलवार को शहर में जगह-जगह घूमती रहीं। इसके अलावा संवेदनशील स्थान और गांव में पुलिस पिकेट लगाई गई है। 45 स्थानों पर बैरियर लगाए गए।

सड़क पर यातायात पुलिस चेकिंग के लिए हैं। शराब पीकर और तेज गति में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के 105 स्थानों पर अलग से फोर्स है। 

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
होली पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। होलिका दहन के दौरान पुलिस तैनात रही। मोबाइल टीम बनाई गई है। सीओ और एसपी भी अलग से भ्रमणशील रहेंगे। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - बबलू कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed