फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi1

होलिका दहन के साथ शुरू हुई रंगों की बरसात

Sun, 12 Mar 2017 11:54 PM IST
होलिका दहन के साथ शुरू हुई रंगों की बरसात
होलिका दहन के साथ शुरू हुई रंगों की बरसात Updated Sun, 12 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
holi1
होलिका दहन के साथ शुरू हुई रंगों की बरसात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को हर किसी ने होलिका दहन को अपनी तरह से मनाया। महिलाएं सुबह से ही पूजापाठ में तल्लीन हो गईं तो बच्चे रंग और पिचकारियों से चिपक गए। जबकि युवा होली मिलन के साथ होली के रंग में सराबोर हो गए। होलिका की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही शहर में जगह-जगह होलिका दहन स्थलों पर महिलाआें की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त प्रहलाद की गोदी में लिए हुए होलिका, गाय के गोबर की बनी गूलरी, नारियल, बेलन, चौका, चंद्रमा और सूरज आदि का प्रतीकात्मक रूप सजाकर विधि विधान से पूजा की गई। होलिका जौ की बाली, चने का पेड़, रखकर रोली से बांधा गया।
विज्ञापन

विनय नगर की निवासी ममता शर्मा ने बताया कि पहले घर में हल्दी और आटे से चौक बनाई गई। फिर इस पर गोबर की गुलरियों, जौ और चने के बालियां रखकर गोबर की होलिका प्रतीकात्मक रूप तैयार करके रखा गया। साथ में गोबर से निर्मित चंदा, सूरज, कैलाश, बेलन, चकरा और चूल्हा-चौक पर रखा गया। गुझिया, हल्दी आदि पूजन सामग्रियों से पूजा की गई। होलिका को कलावा से लपेटा गया। इसके बाद घर में सुख, शांति और प्रेम भाव बनाए रखने की कामना की गई। इसके बाद मुहल्ले की होलिका की पूजा गई। शाम को विधि पूर्वक पंडितों ने होलिका स्थल पर पूजापाठ करके उसका दहन कर दिया। प्रह्लाद की भक्ति का संदेश दिया गया। मुख्य होलिका ही आग से घर में रखी होलिका का दहन किया गया।
विज्ञापन

वजीरपुरा स्थित होली वाले चौराहे के अलावा, खंदारी, नगलापदी चौहारा, रकाबगंज, बोदला, शाहगंज, केदार नगर, ताजगंज, घटिया आजम खा, बेलनगंज, लोहामंडी, जयपुर हाउस, गोकुलपुरा, जीवनी मंडी, बेलनगंज, कचहरीघाट, कमला नगर समेत हर मोहल्ले और चौराहाें पर छोटी बड़ी होलिका जलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्त नक्षत्र में होगा भाई का टीका
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के मुताबिक भैया दूज का त्योहार मंगलवार (14 मार्च) को मनाया जाएगा। भाई की दीर्घायु और निरोगी काया के लिए बहनें भाई का टीका करेंगी और नारियल का गोला भेंटकर मिष्ठान खिलाएंगी। भाई बहनों को उपहार देंगे। उन्होंने बताया कि टीके का शुभ मुहूर्त सुबह 9.35 से 11.30 तक शुभ है। इस वक्त हस्त नक्षत्र, वृद्धि योग है जो शुभकारी है। इसके बाद शाम को बहनें 4.5 से 6.22 बजे तक टीका कर सकती हैं। 

तीन बार होगी पानी की सप्लाई
सोमवार को शहर में तीन बार अबाध जलापूर्ति होगी। जलकल विभाग के जीएम एसके वर्मा ने बताया कि होली पर पानी की समस्या न हो इसके लिए दोनों वाटर वर्क्स पर पूरी क्षमता के साथ जल शोधन होगा। सभी टैंकों को रात 12 बजे तक फुल कर दिया जाएगा। शहर के सभी जेडपीएस की मशीनों को दुरुस्त कर लिया गया। रिजर्व वायर और ओवरहैड टैंक रात में ही फुल कर दिए जाएंगे ताकि सोमवार को पानी की किल्लत न हो। पानी पूरे प्रेशर के साथ छोड़ा जाएगा जिससे शहर के ऊंचे इलाकों में पानी पहुंच सके। जीएम ने बताया कि सोमवार को दिन में तीन बार पानी की सप्लाई की जाएगी। दोपहर में पानी अधिक दिया जाएगा। 


नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान
रविवार की छुट्टी के बावजूद नगर निगम ने शहर में सफाई अभियान चलाया। सफाई विभाग की टीम ने दोपहर दो बजे तक सफाई कार्य में जुटी रहीं। डलाबघरों से कूड़ा उठाकर निस्तारण प्लांट तक पहुंचाया गया। उप नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को कर्मचारी नहीं करेंगे। मंगलवार को सफाई व्यवस्था पटरी पर आएगी। उन्होंने बताया कि सफाई के साथ-साथ सड़कों पर चूने का छिड़काव कराया गया है। होलिकाओं के आसपास रंगोली सजाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed