फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi

रंगों का हुड़दंग पहुंचा सकता है आपको अस्पताल

Mon, 09 Mar 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
holi
09एमएनपी-14-बड़े चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करते सीओ अभय नरायन राय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। होली पर सावधानी से रंगों का प्रयोग करें। केमिकल युक्त रंग होली के रंग में भंग डाल सकते हैं। इससे त्वचा एलर्जी हो सकती है। रसायनिक रंगों का इस्तेमाल करने से परहेज करें।
विज्ञापन

बाजार में रसायनिक रंगों की भरमार है। ये त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह रंग त्वचा एलर्जी पैदा कर सकते हैं। सफेदा भी आसानी से नहीं छूटता। यही कारण है कि कुछ लोग सफेदा को होली के लिए खरीद रहे हैं। रंग खरीदने आए युवा सोनू और सचिन का कहना था कि वह तो ऐसे रंग की खोज में हैं जो लगाने के बाद कम से कम एक सप्ताह तक न हटाए जा सकें। रंग विक्रेता सुदामा लाल ने बताया कि युवा गाढ़े स्याह रंग की मांग अधिक करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह रंग रसायनिक मिश्रणों से मिलकर बनते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। रंग विक्रेता नेकसेलाल का कहना था कि गुलाबी, लाल, हल्का पीला ऐसे रंग हैं जो त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।
विज्ञापन

अबीर और गुलाल से खेलें होली
रसायनिक रंगों से त्वचा पर एलर्जी हो सकती है। सफेदा से त्वचा के अलावा आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। रसायनिक मिश्रणों से तैयार रंगों के प्रयोग से त्वचा पर दाने, लाल चकत्ते, जलन की शिकायत हो सकती है। मुंह, नाक, कान, आंख में रसायनिक रंग चले जाने से गंभीर स्थिति भी बन सकती है। होली पर अबीर-गुलाल औरा हल्के रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। वहीं रंग भरे गुब्बारों का प्रयोग भी आंख, कान, नाक के लिए समस्या पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौरांग गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ
आंखों का करें बचाव
होली पर आंखों की देखभाल करें। केमिकल युक्त रंग आंखों की नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। रंग जाने पर आंख को रंगड़े नहीं। आंख को साफ पानी से अच्छी तरह से धोयें। तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।
-डॉ. जयनरायन कुशवाह, नेत्ररोग विशेषज्ञ
ये सावधानी बरतें
-होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर सरसों का तेल या कोल्ड क्रीम लगाएं
-हर्बल गुलाल और कलर का इस्तेमाल करें
-किसी को रंग लगाते समय हल्के हाथ से रंग लगाएं
-किसी ने रंग लगाने के लिए जोर जबरदस्ती न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed