मैनपुरी। जिलेभर में चिह्नित किए गए मिश्रित आबादी वाले 60 स्थानों पर पुलिस बल सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगी। इसके साथ ही करीब 1400 पुलिसकर्मी व 500 होमगार्ड मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा डिजीटल वॉलंटियर्स भी लगातार निगरानी करती रहेंगे।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिलेभर में पुलिस, होमगार्ड के अलावा 2600 वॉलंटियर्स, 1044 सुरक्षा मित्र, 500 ग्राम प्रहरी की टीमें दिनों रात निगरानी करेंगे। जिलेभर में कुल 116 वाहन गश्त पर रहेंगे। 10 वाहनों को स्पेशल क्यूआरटी के रूप में तैनात किया गया है। यूपी 112 की 28 और 15 दो पहिया वाहन पर आधुनिक शस्त्रों से लैस पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। 36 कोबरा मोबाइल, 26 एंटी रोमियो स्कवाड अगले 48 घंटा तक सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। जिले में कुल 81 स्थानों पर लगे बैरियर में प्रत्येक पर एक दरोगा व चार पुलिसकर्मी/ होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा 11 प्रशिक्षित लोगों की टीम सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग के लिए लगाए गए हैं। एसपी ने बताया कि जिले भर में 2382 स्थानों पर होली जलेगी। इसको लेकर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है।