फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi 2021 Celebration Will Starts In Mathura From Vasant Panchami

ब्रज के लिए खास होगा 'ऋतुराज' का त्योहार, शुरू होगा होली महोत्सव, देखिए कार्यक्रम की सूची

Fri, 05 Feb 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Holi 2021 Celebration Will Starts In Mathura From Vasant Panchami
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उड़ता रंग गुलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रजवासियों के लिए वसंत पंचमी का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन से ब्रज में रंगों के त्योहार रंगोत्सव की शुरुआत होती है। 40 दिवसीय होली महोत्सव का आगाज इस बार 16 फरवरी वसंत पंचमी के दिन से होगा। वसंत पंचमी पर ठाकुरजी बांकेबिहारी महाराज भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे।
विज्ञापन


वसंत पंचमी के दिन मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पण कर, रसिया, फाग के पद, धमार, होली गीतों का गायन शुरू होगा। मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों पर भी प्रसाद रूप में गुलाल डाला जाएगा। ब्रज में 40 दिन तक होली महोत्सव का आनंद लेने देश ही नहीं विदेशों से भक्त ब्रज पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वृंदावन कुंभ: बाहर से आने वाले साधु-संतों के लिए अनिवार्य होगा कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र, कमिश्नर ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


केशवदेव महाराज में वसंत पाटोत्सव सात से, 16 से होली महोत्सव
मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में सात से 16 फरवरी तक वसंत पाटोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रबंध कमेटी की बैठक में पंडित पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि सात फरवरी से मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। भागवत का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। शोभायात्रा गोविंद नगर स्थित गोविंदशवर महादेव से शुरू होगी, जो भागवताचार्य  शरद शंकर नागर के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। भागवत कथा का समापन 13 फरवरी को होगा। 14 फरवरी से शांति पाठ और 16 फरवरी को भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में होली महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। सुरेश  अग्रवाल, मनमोहन सराफ, महेश गोयल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, श्यामा चरण गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, बीएल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ब्रज की होली के कार्यक्रम
- 16 फरवरी वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली। 
- 16 मार्च को रमणरेती आश्रम में रंग गुलाल की होगी होली।
- 22 मार्च बरसाना में लड्डू होली।
- 23 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली।
- 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली।
- 25 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार के अलावा द्वारिकाधीश और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली।
- 27 मार्च को गोकुल में छड़ी मार हुरंगा।
- 29 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला। 
- 31 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed