फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hockey tournament from tomorrow in memory of Sahibzadas of Guru Gobind Singh

Agra News: गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की स्मृति में कल से हॉकी टूर्नामेंट

Sat, 20 Dec 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hockey tournament from tomorrow in memory of Sahibzadas of Guru Gobind Singh
आगरा। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की स्मृति में द्वितीय बाबा फतेह सिंह बाबा जोरावर सिंह गोल्ड कप अंडर-19 सेवन-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट 21 से 25 दिसंबर तक होंगे। मैच एकलव्य स्टेडियम के सिंथेटिक हॉकी टर्फ पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आगरा मास्टर हॉकी और सुखजीवन अकादमी यह आयोजन करा रहा है। आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि टूर्नामेंट में देशभर की 12 टीमें शामिल होंगी। जूनियर इंडिया टीम, कैंप प्लेयर भी खेलने आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कूकाबुरा गेंद से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। 24 को सेमीफाइनल व 25 को फाइनल मैच होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह करेंगे। प्राचीन गतका साहब का प्रदर्शन भी होगा। टूर्नामेंट के विजेता को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार व तीसरे स्थान वाली टीम को 11 हजार की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed