फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter who had been evading the police for 12 years arrested.

Agra News: 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter who had been evading the police for 12 years arrested.
आगरा। थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर पिछले 14 साल से पुलिस को चकमा देकर चैन की जिंदगी गुजार रहा था। वारंटियों की धरपकड़ के अभियान के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी मलपुरा के एक गांव में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि वारंटियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस आयुक्त ने अभियान चलाया है। इसी क्रम में शाहगंज थाने से वर्ष 2014 से गायब हिस्ट्रीशीटर दयालनगर निवासी राजेश उर्फ राजू की तलाश की जा रही थी। राजेश एनडीपीएस के मामले में जमानतियों की मौत के बाद तारीख पर नहीं पहुंचा। वारंट के बाद पुलिस ने काफी तलाश की पर घर पर नहीं मिला। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह मलपुरा के बरारा गांव में छिपकर रह रहा है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि पुलिस के डर से वह यहां आ गया था। मकान लेकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था। पहले वह भी मजदूरी करता था पर अब तीनों बच्चे मजदूरी कर घर संभालते हैं। पुलिस के डर से वह कभी शाहगंज क्षेत्र में नहीं जाता था। आरोपी पर 25 मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed