फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History Sheeter Commit Suicide In Temporary jail Mathura

मथुराः हिस्ट्रीशीटर ने अस्थायी जेल में फांसी लगाकर जान दी, झगड़े में हुआ था गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2020 04:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 Apr 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
History Sheeter Commit Suicide In Temporary jail Mathura
demo pic
लॉकडाउन के दौरान बनाई अस्थायी जेल में बंद छाता कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर ने रविवार की सुबह जेल के शौचालय में लगे वेंटीलेटर से लटक कर जान दे दी। उसने अपने गमछे से फांसी लगाई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बंदी के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान जिला जेल के अधिकारियों ने गोवर्धन रोड स्थित रतनलाल फूल कटोरी विद्यालय में अस्थायी जेल बनाई है, जिसमें वर्तमान में 23 बंदी थे।

अस्थायी जेल में बंद छाता कस्बा के मोहल्ला सींगथोक निवासी हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र उर्फ वीरू (30) ने रविवार सुबह करीब आठ बजे जेल के शौचालय में वेंटीलेटर से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके ही गमछे से लटका मिला।

सुबह करीब आठ बजे जेल में ही उसके साथ बंद भाई सुभाष को जब शक हुआ तो शौचालय का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने जेल के अधिकारियों को सूचित किया और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

सूचना पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी वरुण कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय ने बताया कि वीरेन्द्र को 24 अप्रैल को बलवा और मारपीट के मामले में जेल में बंद किया गया था। सुबह शौचालय में वेंटीलेटर से गमछे  का फंदा बनाकर वह फांसी से लटक गया। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जिस मामले में वीरेंद्र को बंद किया गया उसी मामले में उसके भाई सुभाष और भतीजे नीरज को भी बंद किया गया है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि वीरेंद्र छाता कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed