मैनपुरी में जेल के पास मुठभेड़: इनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, बाल-बाल बची दरोगा की जान
जिला जेल के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक दरोगा बाल-बाल बच गए। उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। बदमाश द्वारा दागी गई गोली उसी में जा लगी। वहीं बदमाश के पैर में गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में जिला कारागार के पास पुलिया पर गुरुवार रात को लूट की योजना बना रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से स्वॉट टीम की मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं साथी चकमा देकर भाग निकला। एसपी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागे बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग देर रात तक जारी रही।
कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाने की सूचना पर स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह सक्रिय हो गए। टीम के जेल चौराहा के पास पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश दीवानी की ओर भागने लगे। स्वॉट टीम ने पीछा किया तो जिला कारागार के पास नदी की पुलिया पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
एक बदमाश के पैर में लगी गोली
अचानक हुए हमले के बाद स्वॉट टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद कुमार निवासी दिबियापुर, औरेया बताया। एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ अपराध चंद्रकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। बदमाश के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल, पांच जिंदा व छह खोखा कारतूस बरामद हुए।