फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter and his accomplice who threatened Kotwal arrested

UP: डीआईजी बोल रहा हूं...कोतवाल को ही हड़का डाला, पुलिस गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर; साथी भी गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 01:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

अलीगढ़ डीआईजी के नाम से मैनपुरी की कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर को धमकाया गया। इस मामले में जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
History-sheeter and his accomplice who threatened Kotwal arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी की कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह को अलीगढ़ डीआईजी के नाम से धमकाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर और साथी को अलीगढ़ साइबर थाना रेंज ने गिरफ्तार कर लिया गया। हिस्ट्रीशीटर ट्रेनों में मोबाइल चोरी का पेशेवर अपराधी है और इटावा जीआरपी में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

अलीगढ़ डीआईजी कार्यालय के पीआरओ निरीक्षक सर्वेश कुमार द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे के आधार पर अलीगढ़ साइबर थाना रेंज टीम ने जांच शुरू की और जांच करते हुए इटावा जीआरपी के हिस्ट्रीशीटर मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव नवाटेढ़ा निवासी सोनू उर्फ यादराम शाक्य व साथी गोलाबाजार कांशीराम कॉलोनी निवासी सिमरान को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सोनू पर जीआरपी आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, बरेली में मोबाइल चोरी और अन्य 10 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पूछताछ में पता लगा कि उसके दूसरे साथी पर फिरोजाबाद आदि में जिलों में दुष्कर्म सहित 4 मुकदमे दर्ज हैं। जेल में दोनों की दोस्ती हुई थी। गिरफ्तारी के समय दोनों से चोरी के मोबाइल, नकदी बरामद हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
डीआईजी बनकर मैनपुरी शहर कोतवाली के प्रभारी को फोन किया था। जांच में सामने आया कि इटावा जीआरपी के हिस्ट्रीशीटर सोनू ने पिछले दिनों मैनपुरी के शहर कोतवाल को डीआईजी अलीगढ़ रैंज प्रभाकर चौधरी के फोटो की डीपी व्हाट्सएप पर लगाकर फोन किया था। उन्हें एक लड़की भागने के मामले में कार्रवाई के लिए फोन किया था। जब कई बार फोन कर दबाव बनाया और धमकाया तो कोतवाल ने डीआईजी अलीगढ़ के पीआरओ सर्वेश कुमार को जानकारी दी। मामले में अधिकारियों के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।

 
विज्ञापन

इसके अलावा इसी बीच हैदराबाद के एक इंजीनियर को भी इन्होंने किसी अधिकारी के फोटो की डीपी लगाकर ब्लैकमेल करने के लिए फोन किया था। यह चोरी के मोबाइल का फोन करने में प्रयोग कर रहे थे। साइबर थाना टीम ने जब जांच शुरू की तो जिन नंबरों से इन्होंने बात की, उन नंबरों की आईडी अलग-अलग क्षेत्रों की निकली। मगर, जब नंबरों की लोकेशन और कॉलिंग पर काम शुरू किया तो दोनों ही अलग-अलग गर्लफ्रेंडों से उन्हीं चोरी के नंबरों से बात कर रहे थे। लोकेशन स्थिर थी, इसी के जरिए आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। शहर कोतवाल फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि एक लड़की भगाने के प्रकरण में संदिग्ध फोन दबाव बनाने के लिए आया था। इस संबंध में अलीगढ़ डीआईजी के अधीनस्थों को अवगत कराया गया था। अग्रिम कार्रवाई उन्हीं के स्तर से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed