फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter and cattle thief arrested in encounter

Agra News: हिस्ट्रीशीटर पशु चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 06:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter and cattle thief arrested in encounter
कासगंज। सहावर क्षेत्र से पुलिस ने मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरापियों से दो तमंचे, दो कारतूस और चार खोखे के अलावा 21000 रुपये की नकदी तथा एक लोडर टेंपो भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवेश राणा को पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात पशु चोरों की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान खितौली मोड़ पर पहुंच गई। पुलिस ने मुठभेड़ में निजामुद्दीन व रमजानी निवासीगण नदरई को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे 315 बोर, 4 खोखे व दो कारतूस 315 बोर बरामद किए। उनके पास से 21000 रुपये की नकदी, एक लोडर टेंपो बरामद किया है।सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पशु चोर हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों पर पशु चोर, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य मामले अलीगढ़, बदायूं, मैनपुरी, हाथरस जनपदों में भी दर्ज हैं। निजामुद्दीन पर 28 मामले और रमजानी पर 24 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed