फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   historic Shala Shiv Mandir situated on the banks of Yamuna river will become a tourist spot got Rs 88 lakh mor

UP: यमुना नदी किनारे बसे ऐतिहासिक शाला शिव मंदिर...बनेगा पर्यटन स्थल, 88 लाख रुपये और मिले

Fri, 18 Jul 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 10:09 AM IST
सार

यमुना किनारे बसे ऐतिहासिक शाला शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 88 लाख रुपये का बजट और मिल गया है। 
 

विज्ञापन
historic Shala Shiv Mandir situated on the banks of Yamuna river will become a tourist spot got Rs 88 lakh mor
भगवान शिव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद के गांव भटाकी की पीपरी स्थित मेवली खुर्द में यमुना नदी किनारे बसे ऐतिहासिक शाला शिव मंदिर को अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए 88 लाख रुपये और जारी किए हैं।
विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मानसिंह वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर के विकास के लिए वर्ष 2024 में 2.70 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस राशि से यमुना किनारे पक्के घाटों का निर्माण, 100 फीट लंबी सीढ़ियों, मुख्य द्वार और बैठक हॉल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब 88 लाख की अतिरिक्त धनराशि जारी की गई है। इससे मंदिर परिसर में खाटू श्याम मंदिर, शनि देव मंदिर, काली माता मंदिर और हनुमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक संरचनाओं का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की देखरेख में इन कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन



राजेश्वर घाट से गोपालेश्वर तक बिछाए लाल पत्थर
 बटेश्वर के मंदिर और घाट विकसित होने से शिव मंदिर शृंखला भव्य दिखने लगी है। मंदिर कॉरिडोर का काम भी प्रगति पर है। राजेश्वर घाट से गोपालेश्वर घाट तक बृहस्पतिवार को लाल पत्थर बिछाए जाने का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति विभाग बटेश्वर की विरासत को संरक्षित करा रहा है। 180 करोड़ की लागत से बटेश्वर में पर्यटन विकास हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े स्मृति स्थल भी संरक्षित किए जा रहे हैं। अभियंता एसपी द्विवेदी, परियोजना अधिकारी दीपक कुमार, ठेकेदार चेतन बंसल आदि ने घाटों की नाप भी करवाई। बता दें कि दोनों घाटों के बीच 13 मंदिरों का प्राचीन स्वरूप में संरक्षण हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed